फेल्प्स ने छठा स्वर्ण पदक भी जीता

शुक्रवार, 15 अगस्त 2008 (16:10 IST)
तरणताल के बादशाह माइकल फेल्प्स ने बीजिंग ओलिम्पिक में छठा स्वर्ण पदक आसानी से जीत लिया। उन्होंने 200 मीटर व्यक्तिगत मेडले में लाजलो सेह और रियान लोशे को हराया।

चार साल पहले एथेंस में भी फेल्प्स ने ही इस स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता था। उसने एक मिनट 54.23 सेकंड का समय निकाला। उसने पिछले महीने अमेरिकी ट्रॉयल में एक मिनट 54.60 सेकंड में बनाए अपने ही विश्व रिकॉर्ड तोड़ा। फेल्प्स का बीजिंग ओलिम्पिक में यह छठा विश्व रिकॉर्ड है।

हंगरी के सेह को रजत और अमेरिका के लोशे को काँस्य पदक मिला।

वेबदुनिया पर पढ़ें