ऑस्कर अवॉर्ड्स में लहराया जीत का परचम

सोमवार, 23 फ़रवरी 2009 (10:54 IST)
- वेबदुनिया न्यू

अंतरराष्ट्रीय सिनेमा के सबसे प्रतिष्ठित ऑस्कर अवॉर्ड्स समारोह की उल्टी गिनती खत्म हो गई। फिल्म संसार के लिए बहुप्रतीक्षित इस भव्य आयोजन का शुभारंभ यहाँ कोडेक थियेटर में भारतीय समयानुसार 23 फरवरी सुबह 6.30 (पेसिफिक स्टैंडर्ड टाइम-22 फरवरी, शाम 5 बजे) हुआ।

ND
मनोरंजन जगत के इस सालाना जलसे में हॉलीवुड समेत दुनिया के तमाम फिल्म उद्योगोअलग-अलश्रेणियोमेप्रविष्टियानामिगई थी।

उल्लेखनीय है कि अब तक कई अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार अपने नाम कर चुकी ब्रिटिश निर्देशक डैनी बायले की चर्चित फिल्म स्लमडॉग मिलियनेयर ऑस्कर की दौड़ में सबसे आगे रही है। ऑस्कर में इस फिल्म ने आठ अवार्ड हासिल कर कीर्तिमान रच दिया।

झोपड़पट्टी के लड़के के करोड़पति बनने की कहानी पर आधारित इस फिल्म में भारतीय संगीतकार एआर रहमान, अनिल कपूर, इरफान खान, फ्रिडा पिंटो और देव पटेल ने काम किया है।