Paris Olympics : पहलवान रीतिका हुड्डा से पदक की उम्मीद, अदिति अशोक और दीक्षा पर भी नजर

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

शनिवार, 10 अगस्त 2024 (07:38 IST)
India in Paris Olympics : कुश्ती में पहलवान अमन सेहरावत द्वारा कांस्य पदक जीतने के बाद आज पेरिस ओलंपिक में देश को पहलवान रीतिका हुड्‍डा से भी पदक की उम्मीद है। भारत पेरिस ओलंपिक में शनिवार को यहां 15वें दिन की प्रतियोगिताओं में भारत का कार्यक्रम इस प्रकार है :
 
गोल्फ : महिलाओं का व्यक्तिगत फाइनल : अदिति अशोक और दीक्षा डागर - दोपहर 12.30 बजे से
 
कुश्ती : महिलाओं की फ्रीस्टाइल 76 किग्रा प्री क्वार्टरफाइनल : रीतिका हुड्डा बनाम बर्नाडेट नागी (हंगरी) - दोपहर 2.51 बजे से।
 
उल्लेखनीय है कि भारत को पेरिस ओलंपिक में 6 पदक मिल चुके हैं। इनमें 1 रजत और 5 कांस्य पदक है। भारत को भाला फेंक में नीरज चोपड़ा ने रजत दिलाया। जबकि शूटिंग में देश को 3, हॉकी और कुश्ती में 1-1 पदक प्राप्त हुए। विनेश के पदक पर CAS का फैसला आज आने की उम्मीद है।

अमेरिका 33 गोल्ड समेत 111 पदक जीतकर पदक तालिका में पहले स्थान पर है। चीन 33 स्वर्ण समेत 83 पदक जीतकर दूसरे नंबर पर है। भारत कुल 6 पदकों के साथ 69वें स्थान पर है।
Edited by : Nrapendra Gupta

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी