Paris Olympics PV Sindhu : पीवी सिंधु का जोरदार आगाज, अपने पहले मैच में मालदीव की फातिमा को आसानी से हराया

WD Sports Desk

रविवार, 28 जुलाई 2024 (14:02 IST)
दो बार की ओलंपिक पदक विजेता भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू ने रविवार को यहां पेरिस ओलंपिक की महिला एकल स्पर्धा में अपने अभियान की शुरुआत ग्रुप एम के मैच में मालदीव की फातिमाथ अब्दुल रज्जाक के खिलाफ आसान जीत के साथ की।
 
लगातार तीसरे ओलंपिक पदक के लिए चुनौती पेश कर रही सिंधू और फातिमाथ के बीच का अंतर साफ नजर आया। भारतीय खिलाड़ी ने अपने से कम रैंकिंग वाली खिलाड़ी को सिर्फ 29 मिनट में सीधे गेम में 21-9 21-6 से शिकस्त दी।
 
रियो ओलंपिक 2016 में रजत और तोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली 10वीं वरीय सिंधू ग्रुप के अपने दूसरे मैच में बुधवार को दुनिया की 75वें नंबर की खिलाड़ी एस्टोनिया की क्रिस्टिन कूबा से भिड़ेंगी। (भाषा) 

 PV Sindhu begins her Olympic campaign in the best possible way, as she comfortably defeats Fathimath Abdul Razzaq in her first group stage game. A positive sign for Sindhu, as she looked strong right from the beginning.… pic.twitter.com/vSWUFRKRvD

— India at Paris 2024 Olympics (@sportwalkmedia) July 28, 2024

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी