मुंबई। मुंबई में सोमवार रात से जारी भारी बारिश से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। अंधेरी में एक ब्रिज गिरने से जहां पश्चिम लाइन पर सभी सेवाएं बाधित हुई वहीं सेंट्रल लाइन पर भी ट्रेनें देरी से चल रही है। (03/07/2018)
मुंबई में जगह-जगह पानी भरने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
रेल, सड़क और हवाई यातायात पर इसका बुरा असर पड़ा है।
पश्चिम रेलवे की उपनगरीय रेल सेवाएं बाधित होने से शहर थम-सा गया है।
सड़कों पर यातायात का दबाव बढ़ गया है और जगह जगह पानी भरने से इसकी रफ्तार बेहद धीमी हो गई है।
बारिश के मौसम में कोई अन्य वाहन ना मिलने के कारण मुझे घर वापस लौटना पड़ा।