Pro Kabaddi League: यू मुम्बा ने सीजन ओपनर में बेंगलुरू बुल्स को 46-30 से हराया

गुरुवार, 23 दिसंबर 2021 (11:45 IST)
बेंगलुरू: वीवो प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) सीजन-8 के पहले और रोमांचक मुकाबले में यू मुम्बा ने बेंगलुरू बुल्स को 46-30 के अंतर से हरा दिया। शेरेटन ग्रैंड होटल में बायो सिक्योर बबल में जारी इस सीजन का पहला मैच उतार चढ़ाव से भरा रहा। यू मुम्बा ने हालांकि अपने स्टार रेडर अभिषेक सिंह के 19 अंकों और अपने डिफेंडरों के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत अंततः बड़े अंतर से जीत हासिल की।
Koo App
Shandar shuruwat ft. U Mumba  The #Mumboys kick-start their Season 8 campaign with an enthralling victory over Bengaluru Bulls!  #BLRvMUM #SuperhitPanga #vivoProKabaddi @bengalurubullsofficial @umumba - prokabaddi (@prokabaddi) 22 Dec 2021
इस मैच में अभिषेक ने कुल 19 अंक हासिल किए। बुल्स के लिए उसके कप्तान पवन सेहरावत ने 12 अंक तथा चंद्रन रंजीत ने 12 अंक हासिल किए लेकिन डिफेंस की नाकामी के कारण वे अपनी टीम को हार से नहीं बचा सके। बुल्स इस मैच में तीन बार आल आउट हुए। पवन इस मैच में पांच बार आउट किए गए जबकि इस मैच में अंतर पैदा करने वाले अभिषेक सिर्फ दो नाकाम रेड्स के साथ लौटे।

ओलंपिक में भारत के लिए पहले स्वर्ण जीतने वाले एथलीट नीरज चोपड़ा द्वारा राष्ट्रगान के बाद मैच की शुरुआत हुई। हाई फ्लायर पवन ने पहली रेड की। पहली ही रेड में पवन का शिकार कर लिया गया। हरेंद्र कुमार ने सीजन-7 के सबसे चमकते सितारे पवन को बाहर किया। हालांकि वह बोनस हासिल करने में सफल रहे थे।

मयूर के टैकल से पवन की वापसी हुई। इसके बाद वह सावधान रहे और तीन बोनस प्वाइंट हासिल किए। हालांकि यू मुम्बा ने उन्हें फिर लपक लिया। आठ मिनट भी नहीं बीते थे कि सीजन 6 की चैम्पियन बेंगलुरू बुल्स को आलआउट कर दिया। स्कोर 11-5 हो चुका था।
Koo App
Intermission ka waqt hai, but mission abhi baaki hai  It’s half-time in #BLRvMUM and the score stands at 17-23. Will Abhishek Singh have the ‘first’ laugh of this season? #vivoProKabaddi #SuperhitPanga @umumba - prokabaddi (@prokabaddi) 22 Dec 2021
बुल्स को बोनस आ रहे थे लेकिन उसका डिफेंस सेट नहीं हो पा रहा था। पवन की वापसी हो चुकी थी। आते ही वह एक टच प्वाइंट हासिल करने में सफल रहे। यह इस सीजन का उनका पहला टच प्वाइंट है। स्कोर 7-12 हो चुका था।

इसके बाद चंद्रन रंजीत ने सीजन-8 की पहली सुपर रेड करते हुए तीन अंक हासिल किए। इसमें एक बोनस और दो टच प्वाइंट शामिल है। स्कोर 10-12 हो चुका था।इसके बाद यू मुम्बा ने लगातार तीन अंक हासिल कर 15-10 की लीड ले ली। चंद्रन ने हालांकि बुल्स को एक अंक दिलाते हुए स्कोर 11-15 कर दिया।

अभिषेक सिंह लगातार धमाल मचा रहे थे। उनके सफल रेड ने यू मुम्बा को एक अंक दिलाया और स्कोर 16-12 हो गया। हालांकि पवन ने एक सफल रेड में दो अंक लेते हुए 13-15 कर दिया। बुल्स के लिए दूसरी सुपर रेड के साथ चंद्रन ने स्कोर 16-17 किया। इसके बाद दोनों टीमों को एक-एक अंक मिले। यू मुम्बा आल आउट के करीब थे लेकिन अभिषेक ने हाई फ्लाई से सुपर रेड से ऊपर की रेड से अपनी टीम को 21-17 से आगे कर दिया।

अभिषेक इस सीजन का पहला सुपर-10 हासिल किया। बुल्स मुश्किल में थे। चंद्रन सीजन 8 की पहली डू आर डाई रेड में गए लेकिन वह लपक लिए गए। स्कोर 23-17 हो गया था।बुल्स के पास सुपर टैकल का मौका था लेकिन अभिषेक ने अंक बाते हुए अपनी टीम को हाफटाइम तक 24-17 से आगे कर दिया। चिंता की बात यह थी कि हाफ टाइम तक बुल्स की पाली में छह के मुकाबले सिर्फ दो खिलाड़ी रह गए थे।

दूसरे हाफ में अभिषेक ने एक सफल रेड से पवन को चौथी बार बाहर किया। इसके बाद यू मुम्बा ने भरत को टैकल कर बुल्स को आल आउट किया। हालांकि वह बोनस लेने में सफल रहे। स्कोर 28-18 हो चुका था।दूसरे हाफ के अपने पहले रेड में पवन ने बोनस लिया। स्कोर 19-28 हो गया था। पवन लगातार रेड पर आ रहे थे लेकिन रिंकू ने उन्हें पांचवीं बार बाहर कर दिया। बुल्स ने हालांकि अगली रेड में अभिषेक को पहली बाहर बाहर किया।

स्कोर 20-29 था। पवन अंदर आ चुके थे। रंजीत ने अगली रेड में चंद्रन ने रिंकू को आउट कर स्कोर 21-29 किया। वह अपना सुपर-10 पूरा कर चुके थे। अजीत ने अगली रेड पर अंक लेते हुए अपना सुपर-10 पूरा किया। स्कोर 30-22 हो गया था।पवन ने अपनी अगली रेड में एक अंक लेते हुए सुपर-10 पूरा किया। स्कोर 24-30 था। अभिषेक ने हालांकि अगली रेड में बोनस के साथ अपना 16 अंक हासिल करते हुए स्कोर 31-24 करदिया।

अगली रेड में नए डिफेंडर राहुल सेठपाल ने पवन का शिकार किया। पवन पांचवीं बार बाहर गए। यू मुम्बा 32-24 से आगे थे। चंद्रन ने एक टैकल अंक के साथ स्कोर 25-32 किया और साथ ही पवन को अंदर किया।अभिषेक की अगली रेड डू ओर डाई थी। वह कप्तान फजल अतराचली द्वारा लपक लिए गए। स्कोर 26-32 हो गया था। पवन अब अंदर थे। मुम्बा के पास तीन खिलाड़ी थे। उसके पास सुपर टैकल का मौका था। चंद्रन को फजल ने आउट कर अपनी टीम को दो अंक दिलाए। स्कोर 34-26 हो गया था।

अगली रेड अजीत ने ली और सुपर रेड के साथ अपनी टीम को 37-26 से आगे कर दिया। पवन ने अगली रेड में एक अंक लेकर फासला 10 अंकों का कर दिया। अगली रेड में वह हालांकि लपके गए। अभिषेक ने अगली रेड में 17वां अंक हासिल कर स्कोर 39-27 से अपनी टीम को आगे कर दिया।
Koo App
U Mumba got off to a blockbuster start, while Bengal Warriors began their title defence with a win  This is what the league table looks like after the opening night of #vivoProKabaddi  #SuperhitPanga - prokabaddi (@prokabaddi) 23 Dec 2021
पवन ने अगली रेड में एक अंक लेकर फासला 10 अंकों का कर दिया। अगली रेड में वह हालांकि लपके गए। अभिषेक ने अगली रेड में 17वां अंक हासिल कर स्कोर 39-27 से अपनी टीम को आगे कर दिया। अगली रेड चंद्रन ने ली। वह लपके गए और इसके बाद बेंगलुरू बुल्स तीसरी बार आल आउट हुए। स्कोर 43-28 हो चुका था। अंतिम चार मिनट में मुम्बा ने तीन अंक लेते हुए मैच 46-29 से अपने नाम कर लिया।

सीज़न 7 में दोनों टीमें दो बार मिलीं थीं। दोनों मौकों पर बुल्स विजयी रहे थे। दोनों टीमें पिछले सीज़न में सेमीफाइनल में पहुंची थीं। यू मुंबा बंगाल वारियर्स से हार गई थी जबकि बुल्स को दबंग दिल्ली के.सी. के हाथों हार मिली थी।यूमुंबा और बेंगलुरू बुल अब तक 15 बार एक-दूसरे के खिलाफ खेल चुके हैं। यूमुंबा ने इनमें से 11 मैच जीते हैं जबकि बेंगलुरु बुल्स ने चार मौकों पर जीत हासिल की है।(वार्ता)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी