voting in rajasthan : पोलिंग बूथ पर गिरे एजेंट की हृदयगति रुकने से मौत

शनिवार, 25 नवंबर 2023 (11:38 IST)
Rajasthan Assembly Elections 2023: राजस्थान (Rajasthan ) के पाली जिले में एक राजनीतिक दल के एजेंट (agent) की शनिवार को मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि एजेंट शांति लाल की संभवत: हृदयगति रुकने के कारण मौत हुई। एक अधिकारी ने बताया कि सुमेरपुर निर्वाचन क्षेत्र में बूथ संख्या 47 पर राजनीतिक दल के एजेंट शांति लाल मतदान केंद्र पर ही गिर गये।
 
अधिकारी ने बताया कि शांति लाल को पहले नजदीकी अस्पताल और फिर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अधिकारी ने कहा कि संभवत: हृदयगति रुकने के कारण ऐसा हुआ। राज्य की 200 विधानसभा सीटों में से 199 पर मतदान शनिवार सुबह 7 बजे शुरू हो गया। करणपुर सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी के निधन के कारण इस सीट पर मतदान स्थगित कर दिया गया है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी