चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार, 20 राउंड की गिनती के बाद प्रमोद जैन ने 69,462 वोट हासिल किए। मोरपाल सुमन को 53868 वोट मिले जबकि निर्दलीय नरेश मीणा 53740 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे।
अंता विधानसभा सीट झालावाड़ लोकसभा में आती है। यहां से पूर्व मुख्यमत्री वसुंधरा राजे के बेटे दुष्यंत सिंह सांसद हैं। अंता उपचुनाव में भाजपा के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल, वसुंधरा राजे, दुष्यंत सिंह समेत कई दिग्गजों ने मोर्चा संभाला था। हालांकि वे मतदाताओं को रिझाने में विफल रहे।