Rajasthan Viral Video : दादियों का धूम अवतार, बाइक पर मचाया धमाल

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

गुरुवार, 26 फ़रवरी 2026 (19:13 IST)
Rajasthaani Daadiyon Ka Jalwa  : सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो धमाल मचा रहा है। इस वीडियो में राजस्थानी पारंपरिक वेशभूषा पहने 3 बुजुर्ग महिलाएं और एक बुजुर्ग पुरुष एक ही बाइक पर सवार नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर यह तेजी से वायरल हो गया।

इस अनोखे नजारे को देखकर लोग हैरान रह गए और वीडियो तेजी से शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो लोग तरह-तरह के कमेंट भी कर रहे हैं।
कुछ यूजर्स ने सड़क सुरक्षा नियमों का हवाला देते हुए चिंता भी जताई है। वीडियो में नजर आ रहा है कि एक बुजुर्ग महिला बाइक चला रही है, जबकि पीछे बुजुर्ग पुरुष और दो अन्य महिलाएं बैठी हुई हैं। सभी ने पारंपरिक राजस्थानी पोशाक पहन रखी है। सड़क पर चलते इस दृश्य को देखकर राहगीर भी कुछ पल के लिए रूककर उनको देखते नजर आए। Edited by : Sudhir Sharma

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी