रक्षा बंधन 2022 शुभ मुहूर्त : सौभाग्य और आयुष्यमान योग में बहनें बांधेंगी भाई को राखी

Raksha bandhan 2022 Shubha muhurat time : श्रावण मास की पूर्णिमा के दिन भाई बहन का त्योहार रक्षा बंधन मनाया जाता है जिसे राखी भी कहते हैं। अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार इस बार रक्षाबंधन का पर्व 11 अगस्त 2022 गुरुवार को मनाया जाएगा। आओ जानते हैं राखी बांधने के शुभ मुहूर्त और इस दिन के शुभ संयोग। 
 
रक्षा बंधन शुभ योग संयोग- Raksha Bandhan Shubh:
 
1. रवि योग : रवि योग सुबह 05:30 से 06:53 तक रहेगा।
2. आयुष्मान योग : 10 अगस्त 07:35 से 11 अगस्त दोपहर 03:31 तक।
3. सौभाग्य योग : 11 अगस्त को दोपहर 03:32 से 12 अगस्त सुबह 11:33 तक।
4. शोभन योग : घनिष्ठा नक्षत्र के साथ शोभन योग भी लगेगा। 
Shubh Muhurat
रक्षा बंधन के शुभ मुहूर्त- Raksha Bandhan Shubh Muhurta 2022:
 
अभिजीत मुहूर्त : सुबह 11:37 से 12:29।
विजय मुहूर्त : दोपहर 02:14 से 03:07 तक।
गोधूलि मुहूर्त : शाम 06:23 से 06:47 तक।
सायाह्न संध्या मुहूर्त : शाम 06:36 से 07:42 तक।
अमृत काल मुहूर्त : शाम 06:55 से 08:20 तक।
तिथि : चतुर्दशी सुबह 10:38 तक उसके बाद पूर्णिमा शुरु होगी जो अगले दिन 12 अगस्त को सुबह 7 बजकर 5 मिनट पर समाप्त होगी।
 
नोट : रक्षाबंधन के दिन भद्रा भी रहेगी अत: इस काल का ध्यान रखकर ही राखी बांधें। भद्रा और राहुकाल में राखी नहीं बांधते हैं।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी