700 साल बाद रक्षाबंधन पर 4 महायोग: 30 अगस्त को पूरे दिन रहेगी भद्रा, जानिए कब मनाएं रक्षाबंधन?

Raksha Bandhan 2023: रक्षा बंधन पर इस बार भद्रा का साया है। भद्राकाल 30 अगस्त 2023 को रहेगा। इसको लेकर भी विद्वानों में असमंजस की स्थिति है कि राखी का पर्व कब मनाएं। इस बीच रक्षा बंधन त्योहार पर इस बार 700 साल बाद बना रहा है पंच महायोग यानी 5 अद्भुत योग। ऐसे में यह भी जानना जरूरी है कि राखी बांधने का उचित समय कौनसा है।
 
30 अगस्त को भद्राकाल :- भद्रा सुबह 10:58 से होकर रात्रि 09:01 तक रहेगी। भद्रा का निवास धरती पर होने के कारण शुभ कार्य नहीं किए जा सकते हैं।
 
30 अगस्त पूर्णिमा तिथि :- पूर्णिमा का प्रारंभ 30 अगस्त 2023 बुधवार को सुबह 11:00:27 को होगा और 31 अगस्त सुबह 07:07:23 को इसका समापन होगा। 
 
कब बांध सकते हैं राखी :- 
राखी पर 4 शुभ योग :-
बुधादित्य योग- बुध और सूर्य की युति से बनने वाला बुधादित्य योग सिंह राशि में बन रहा है।
शश योग- शनि के केंद्र में अपनी स्वयं की राशि में होने से शश योग योग बनता है।
सुकर्मा : 30 अगस्त को रात्र‍ि 09:32 से 31 को शाम 05:15 तक।
वासरपति योग- बुध, गुरु, शुक्र का सूर्य के साथ संबंध होने पर यह योग बनता है।
 
इसके अलावा बताया जा रहा है कि गजकेसरी योग, भातृ वृद्धि योग, आयुष्मान योग और सुनफा योग भी बन रहा है। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी