रक्षा बंधन पर राखी बांधने का सबसे शुभ मुहूर्त और मंत्र

WD Feature Desk

गुरुवार, 7 अगस्त 2025 (15:59 IST)
Raksha Bandhan 2025 : रक्षा बंधन का पर्व भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का प्रतीक है। यह त्योहार भाई और बहन के बीच के अनमोल रिश्ते को और मजबूत करता है। राखी का धागा केवल एक धागा नहीं, बल्कि भावनाओं, प्रेम, सम्मान और विश्वास का प्रतीक है। साल 2025 में, यह शुभ पर्व शनिवार, 9 अगस्त को मनाया जाएगा। इस साल रक्षा बंधन के दिन भद्रा का साया नहीं रहेगा, जिससे बहनें पूरे दिन अपने भाई को राखी बांध सकती हैं। यहां जानें राखी बांधने का शुभ मुहूर्त और मंत्र...ALSO READ: रक्षा बंधन पर विधिवत राखी बांधने की संपूर्ण विधि
 
रक्षाबंधन पर्व 2025 के शुभ मुहूर्त: 
 
श्रावण शुक्ल पूर्णिमा तिथि प्रारंभ: 08 अगस्त, दिन शुक्रवार को दोपहर 02 बजकर 12 मिनट से,
पूर्णिमा तिथि का समापन: शनिवार, 09 अगस्त को दोपहर 01 बजकर 24 मिनट पर होगा।
09 अगस्त राहु काल का समय: सुबह 09:07 से 10:47 तक रहेगा। अत: इस समय बहनें अपने भाई को राखी न बांधें।
 
9 अगस्त 2025 को राखी बांधने का शुभ समय: 
1. पहला शुभ मुहूर्त: सुबह 5 बजकर 47 मिनट से दोपहर 1 बजकर 24 मिनट तक।
2. दूसरा शुभ मुहूर्त: अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:00 से 12:53 तक।
3. तीसरा शुभ मुहूर्त: विजय मुहूर्त: दोपहर बाद 02:40 से 03:33 तक।
4. चौथा शुभ मुहूर्त: शाम 07:06 से 08:10 तक रहेगा।
09 अगस्त 2025 को रक्षाबंधन पर सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा।
बहन भाई के दाहिने हाथ की कलाई पर राखी बांधे। राखी बांधते समय बोलें ये शुभ मंत्र:ALSO READ: रक्षा बंधन पर भाई बहन एक दूसरे से हैं दूर तो ऐसे मनाएं ये राखी का त्योहार
 
'येन बद्धो बली राजा दानवेन्द्रो महाबल:।
तेन त्वां अभिबन्धामि रक्षे मा चल मा चल।।'
 
अर्थात्- जिस रक्षासूत्र से महान शक्तिशाली दानवेन्द्र राजा बलि को बांधा गया था, उसी रक्षाबंधन से मैं तुम्हें बांधता हूं, जो तुम्हारी रक्षा करेगा।
 
राखी बांधते समय इस मंत्र का जाप करने से भाई की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और सुरक्षा की कामना पूरी होती है। 
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।ALSO READ: रक्षाबंधन पर कविता हिंदी में : धागे में बंधी भावनाएं

 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी