कब मनाया जाएगा श्रीराम जन्मोत्सव, जानें पूजन के मुहूर्त, विधि और महत्व

WD Feature Desk

सोमवार, 24 मार्च 2025 (10:01 IST)
Ram Navami Date: रामनवमी हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण त्योहार है, जो भगवान राम के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। यह त्योहार चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाया जाता है। हिन्दू कैलेंडर के अनुसार चैत्र नवरात्रि के अंतिम दिन रामनवमी का पर्व मनाया जाता है।ALSO READ: Ram Navami 2025: रामनवमी कब है, क्या है प्रभु श्रीराम की पूजा का शुभ मुहूर्त और योग?
 
रामनवमी 2025 में कब है : इस बार वर्ष 2025 में रामनवमी 6 अप्रैल, रविवार को मनाई जाएगी।
 
रामनवमी की पूजा का शुभ समय और मुहूर्त: Ram Navami Date and Time 2025 
साल 2025 में राम नवमी 6 अप्रैल को मनाई जाएगी
इस दिन सुबह 11 बजकर 8 मिनट से दोपहर 1 बजकर 39 मिनट तक पूजा का शुभ मुहूर्त रहेगा। 
इस शुभ समय में भगवान श्रीराम की पूजा की जा सकती है।
 
रामनवमी का महत्व: धार्मिक ग्रंथों के अनुसार रामनवमी के दिन भगवान राम का जन्म हुआ था, जो विष्णु के सातवें अवतार थे। भगवान राम का जन्म दोपहर के समय हुआ था, इसलिए राम नवमी पूजा तथा अनुष्ठान के लिए दोपहर का समय सबसे शुभ माना जाता है। रामनवमी का त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। रामनवमी का त्योहार भगवान राम के आदर्शों और मूल्यों को याद दिलाता है।

आज के दिन भगवान राम के मंदिर में जाएं, रामायण का पाठ करें। अधिक से अधिक भगवान राम के मंत्रों का जाप करें। गरीबों और जरूरतमंदों को दान करें। इस दिन तामसिक भोजन का सेवन न करें और ना ही किसी भी प्रकार के नशा करें। मान्यतानुसार भगवान राम की कृपा प्राप्त करने और अपने जीवन को सुखमय बनाने का रामनवमी एक उत्तम अवसर है।
 
रामनवमी की पूजा विधि: Ramnavami  Puja Vidhi
 
- रामनवमी के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र धारण करें।
- भगवान राम की प्रतिमा या चित्र को एक चौकी पर स्थापित करें।
- भगवान राम को पीले फूल, फल, धूप, दीप और नैवेद्य अर्पित करें।
- भगवान राम के मंत्रों का जाप करें।
- रामनवमी व्रत कथा का पाठ करें या सुनें।
- दिन भर उपवास रखें और शाम को भगवान राम की आरती करने के बाद फलाहार करें।
- अगले दिन ब्राह्मणों को भोजन कराएं और दान-दक्षिणा दें।ALSO READ: क्यों चित्रकूट को माना जाता है तीर्थों का तीर्थ, जानिए क्यों कहलाता है श्री राम की तपोभूमि

अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी