Ram lala mandir ayodhya: अयोध्या में राम मंदिर निर्माण हो चुका है और अब 22 जनवरी 2024 सोमवार को रामलला मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की जा रही है। इस दौरा फिर से वह नारा गुंज रहा है जबकि राम जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन के समय लोग लगाते थे- रामलला हम आएंगे मंदिर वहीं बनाएंगे सौगंध राम की खाते हैं। मंदिर वहीं बनाएंगे। आज वह सौगंध भी पूरी हो गई और राभक्त सभी अयोध्या में एकजुट हो रहे हैं।
दावा किया गया कि चबूतरे पर जो रामलला की मूर्ति रहती थी, वो वहां से गायब होकर अपने आप गुंबद के ठीक नीचे यानि कि गर्भगृह पहुंच गई है और ये सब अपने आप हुआ है। इस खबर के सामने आने के बाद हजारों की संख्या में लोग रामलला के दर्शन करने पहुंचने लगे।
इसके बाद 6 दिसंबर से ही रामलला एक टेंट में रह रहे थे। वर्तमान में राम मंदिर निर्माण हेतु उन्हें वहां से हटाकर दूसरी जगह शिफ्ट किया गया है। रामलला जिस टेंट में रहते थे, उसे पिछले कई वर्षों में सिर्फ दो बार बदला गया था। यहां सुबह-शाम उनकी आरती होती है, गो लगता है और श्रृंगार होता है।