बॉयफ्रेंड को लेकर 2 लड़कियां भिड़ गईं आपस में, सरे बाजार हुई उठापटक

मंगलवार, 21 सितम्बर 2021 (18:47 IST)
रांची। झारखंड के सरायकेला जिले के चांडिल बाजार में एक अजीबोगरीब वाकया देखने को मिला। यहां के बीच बाजार में दो युवतियां जमकर आपस में भिड़ गईं। युवतियों की लड़ाई को देख मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और इस वाकये को लोगों ने अपने-अपने मोबाइल में कैद कर लिया कर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

ALSO READ: चुनाव : क्या है यूपी का मूड, क्या उत्तर प्रदेश का चुनाव ‘अयोध्या’ से लड़ा जाएगा? सभी पार्टियों के फोकस में राम की नगरी है
 
यहां के चांडिल बाजार मुख्य सड़क किनारे एक दुकान के सामने ब्वॉयफ्रेंड को लेकर  दो युवतियां आपस में उठापटक करने लगीं। काफी देर बाद मामला शांत हुआ। इस दौरान लोगों ने इस घटना वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया।

ALSO READ: Mahant Narendra Giri News : महंत की मौत का गहराता रहस्य? क्या बाघम्बरी मठ की अरबों की संपत्ति थी नरेन्द्र गिरि और आनंद गिरि के बीच विवाद का कारण?
 
इस घटना की जानकारी मिलने पर चांडिल पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन उससे पहले ही युवक और युवतियां वहां से चले गए थे। हालांकि अब तक पता नहीं चल सका है कि ये युवक और युवतियां कौन थे और कहां से आए थे? लेकिन स्थानीय लोगों के अनुसार सभी चांडिल बाजार क्षेत्र के रहने वाले हैं।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी