लॉकडाउन के कारण फंसे म्यांमार के 21 नागरिकों को मणिपुर सरकार ने वापस भेजा

गुरुवार, 30 जुलाई 2020 (09:21 IST)
इम्फाल। मणिपुर सरकार ने तेंगनोपाल जिले में भारत-म्यांमार सीमा पर स्थित एक शहर में फंसे म्यांमार के 21 नागरिकों को बुधवार को उनके देश भेज दिया। अधिकारियों ने बताया कि कोविड-19 से निपटने के लिए लगाए गए लॉकडाउन की वजह से ये लोग मोरे शहर में फंस गए थे।
ALSO READ: भारत में कोविड-19 के मामले बढ़कर 14,83,156 हुए, 9.52 लाख से ज्यादा स्वस्थ
उन्होंने बताया कि वापस भेजने से पहले इन लोगों की कोविड-19 की जांच की गई थी जिसकी रिपोर्ट में उनके संक्रमित न होने की पुष्टि हुई थी।

अधिकारियों ने बताया कि 'इंडो म्यांमार फ्रेंडशिप ब्रिज' पर उन्हें आव्रजन अधिकारियों को सौंप दिया गया। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी