Bengaluru : एक ही परिवार के 4 सदस्य मृत मिले, मामले की जांच में जुटी पुलिस

सोमवार, 14 अक्टूबर 2024 (17:37 IST)
Bengaluru News : कर्नाटक में बेंगलुरु के सिंगनायकनहल्ली में एक परिवार के 4 सदस्य मृत मिले हैं। Bengaluru News : कर्नाटक में बेंगलुरु के सिंगनायकनहल्ली में एक परिवार के 4 सदस्य मृत मिले हैं। मृतकों की पहचान अविनाश, उसकी पत्नी ममता और उनकी 5 और 3 वर्षीय बेटियों के तौर पर हुई है। अविनाश कैब चालक था और उसका शव अपने घर में फंदे से लटका मिला, जबकि घर में अन्य लोग मृत मिले। 
 
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतकों की पहचान अविनाश (33), उसकी पत्नी ममता (30) और उनकी पांच और तीन वर्षीय बेटियों के तौर पर हुई है। अविनाश कैब चालक था और उसका शव अपने घर में फंदे से लटका मिला, जबकि घर में अन्य लोग मृत मिले। परिवार कलबुर्गी जिले का रहने वाला था और पिछले पांच-छह साल से यहां रह रहा था।
ALSO READ: UP: 2 ट्रकों के बीच कार फंसने से 4 छात्रों समेत 5 लोगों की मौत, कार को काटकर शवों को निकाला
बेंगलुरु (देहात) के पुलिस अधीक्षक (एसपी) सीके बाबा ने कहा, सुबह में जब अविनाश का भाई आया, तो किसी ने दरवाज़ा नहीं खोला, तो वह दरवाजा तोड़कर अंदर घुसा और उसने अपने भाई, उनकी पत्नी तथा दो बेटियों को मृत पाया। अविनाश ने खुद को फंदे से लटका लिया था। अन्य की मौत कैसे हुई है, इसकी हम जांच करेंगे। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी