उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में भूस्खलन से 4 नेपाली मजदूरों की मौत

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

शुक्रवार, 23 अगस्त 2024 (10:34 IST)
Landslide in Rudraprayag, Uttarakhand : उत्तराखंड के फाटा गांव में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन (landslide) में नेपाल के 4 मजदूरों की मौत हो गई। अधिकारियों ने रुद्रप्रयाग में शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) ने मलबे से मजदूरों के शव बरामद किए।

ALSO READ: दिल दहला देगा वायनाड भूस्खलन का CCTV फुटेज, कुछ ही सेकंड में मलबा बन गई लोगों की दुनिया
 
रुद्रप्रयाग (Rudraprayag) के आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह राजवार ने बताया कि अधिकारियों को गांव में एक 'खाट गदेरा (वर्षा जल तालाब)' के पास रात करीब एक बजकर 20 मिनट पर हुई घटना की जानकारी मिली जिसके बाद बचाव दल को मौके पर भेजा गया।

ALSO READ: Weather Updates: उत्तर भारत के कई हिस्सों में मूसलधार बारिश, भूस्खलन से कई लोग लापता

उन्होंने बताया कि गुरुवार रात को इलाके में भारी बारिश हुई। राजवार ने बताया कि मृतकों की शिनाख्त तुल बहादुर, पूर्णा नेपाली, किशन परिहार और चीकू बुरा के रूप में हुई है। ये सभी नेपाल के निवासी थे।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी