आंध्रप्रदेश में दुष्कर्मी के परिवार के 6 लोगों को मार डाला

गुरुवार, 15 अप्रैल 2021 (12:34 IST)
विशाखापत्तनम। आंध्रप्रदेश में गुरुवार को एक खौफनाक घटनाक्रम के तहत एक व्यक्ति ने अपनी बेटी से कथित तौर पर दुष्कर्म करने वाले व्यक्ति के परिवार के 6 लोगों की हत्या कर दी। 
 
यह घटना विशाखापत्तनम जिले के जट्टादा गांव की है। जानकारी के मुताबिक आरोपी फरार है। उस पर आरोप है कि उसने हत्या के आरोपी व्यक्ति की बेटी के साथ दुष्कर्म किया था। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी