महाराष्ट्र में 14 साल की नाबालिग से 8 लोगों ने किया दुष्कर्म, बढ़ सकती है आरोपियों की संख्या

सोमवार, 6 सितम्बर 2021 (19:02 IST)
पुणे। महाराष्ट्र में पुणे रेलवे स्टेशन के पास एक 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ कथित रूप से गैंगरेप किया गया। इस बीच, पुलिस ने 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

डीसीपी नम्रता पाटिल ने बताया कि लड़की के बयान के आधार पर 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। इन 8 लोगों में कुछ रिक्शा ड्राइवर और 2 रेलवे कर्मचारी हैं। उन्होंने कहा कि आरोपियों की संख्या बढ़ भी सकती है।

बताया जा रहा है कि रेलवे स्टेशन से लड़की का अपहरण कर लिया गया और शहर के अलग-अलग स्थानों पर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। वनवाड़ी पुलिस थाने के प्रभारी दीपक लगाड़ ने बताया कि इससे पहले थाने में लड़की की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।

जानकारी के मुताबिक लड़की 31 अगस्त को अपना घर छोड़कर पुणे रेलवे स्टेशन पहुंची, जहां से उसे अपने दोस्त से मिलने के लिए ट्रेन में सवार होना था। आरोपियों ने लड़की को अकेली देख उसे मदद का झांसा दिया और अपने साथ ले गए। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी