हिमालय की एक चोटी का नाम वाजपेयी के नाम पर रखा जाएगा

शुक्रवार, 28 सितम्बर 2018 (23:32 IST)
देहरादून। हिमालय की एक अज्ञात चोटी का नाम पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखा जाएगा। राज्य पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने शुक्रवार को कहा कि उत्तरकाशी के नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटेनियरिंग के पर्वतारोहियों का एक दल जल्द ही इस चोटी को खोजेगा।
 
 
उन्होंने कहा कि हमने हिमालय की एक अज्ञात चोटी का नाम पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखने की योजना बनाई है। पर्वतारोहियों का एक दल इस खोज अभियान की शुरुआत करेगा। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी