UP में तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, शव को 3 KM तक घसीटता रहा चालक

शुक्रवार, 17 फ़रवरी 2023 (19:33 IST)
बदायूं (उत्तर प्रदेश)। उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के थाना बिल्सी क्षेत्र के गांव सिरासोल में टहलने निकले युवक को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मारी और शव को 3 किलोमीटर तक घसीटता हुआ भागा, जिसे हिरासत में ले लिया गया है। पहिए में फंसे शव को बमुश्किल गाड़ी का पहिया खोलकर निकलवाया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस ने इसकी जानकारी दी। पुलिस सूत्रों के अनुसार बिल्सी थाने के गांव सिरासोल का रहने वाला उमेश कुमार (22) नाम का युवक शुक्रवार सुबह सैर करने निकला था, तभी तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी जिससे उमेश कार के बोनट पर जा गिरा।

उन्होंने बताया कि दुर्घटना के बाद कार चालक महेश कुमार ने उमेश को कार में लटकाकर तीन किलोमीटर तक घसीटता हुआ ले गया। उन्होंने बताया कि राहगीरों ने पुलिस को इसकी सूचना दी तो पुलिस द्वारा दो गाड़ियों से कार का पीछा कर गाड़ी को घेर लिया।

पहिए में फंसे शव को बमुश्किल गाड़ी का पहिया खोलकर निकलवाया गया और कार चालक महेश को कार के साथ हिरासत में ले लिया गया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी