आर्यन खान को इसलिए नहीं मिली जमानत, जानिए NCB के वकील ने अपनी दलील में क्या कहा...

बुधवार, 20 अक्टूबर 2021 (16:11 IST)
मुंबई। मुंबई की सेशंस कोर्ट ने बुधवार को शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को जमानत देने से इंकार कर दिया। इससे पहले अदालत ने आर्यन की जमानत पर फैसला ‍सुरक्षित रख लिया था। 
 
जमानत का विरोध करते हुए एनसीबी के वकील अद्वैत सेठना ने अपनी दलीलों में कहा- 
आर्यन के वकील ने कहा : दूसरी ओर आर्यन के वकील ने कहा कि आर्यन काफी समय तक विदेश में रहा है, जहां कई चीजें कानून के दायरे में आती हैं। खान के वकील ने यह भी कहा कि ड्रग्स आर्यन के पास से नहीं बल्कि अब्दुल के पास से मिले थे। ऐसे में साजिश के शक के आधार पर जमानत नहीं रोकी जानी चाहिए। 
 
आर्यन के वकील ने जमानत याचिका खारिज होने के बाद कहा कि आर्यन की जमानत के लिए अब हाईकोर्ट में याचिका दायर करेंगे। अभी आर्यन को मुंबई की आर्थर रोड जेल में ही रहना होगा। उल्लेखनीय है कि इसी मामले में हिरासत में लिए गए अरबाज मर्चेंट मौर मुनमुन धामेचा को भी अदालत ने जमानत नहीं दी है। 
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी