कांग्रेस को एक और झटका, बरखा सिंह भाजपा में शामिल

शनिवार, 22 अप्रैल 2017 (13:57 IST)
नई दिल्ली। अरविंदर सिंह लवली के बाद बरखा शुक्ला सिंह ने भी कांग्रेस को झटका दे दिया है। दिल्ली निगम चुनाव के लिए होने वाले मतदान के ठीक एक दिन पहले बरखा भाजपा में शामिल हो गई हैं। 
 
हालांकि दिल्ली महिला कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद से ही ऐसी अटकलें लगाई जा रही थीं कि व भाजपा में शामिल हो सकती हैं। बरखा ने गुरुवार को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। कांग्रेस ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में सुश्री सिंह  को शुक्रवार को छह साल के लिए निष्कासित कर दिया।

वेबदुनिया पर पढ़ें