पंजाब में धुरी से चुनाव लड़ेंगे आप के CM फेस भगवंत मान

गुरुवार, 20 जनवरी 2022 (16:55 IST)
चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी (AAP) के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भगवंत मान पंजाब में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव में संगरूर जिले की धुरी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे।
 
आप के वरिष्ठ नेता राघव चड्ढा ने बृहस्पतिवार को इस संबंध में मोहाली में घोषणा की। मान को पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने 18 जनवरी को आप का मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित किया था। पार्टी के ‘जनता चुनेगी अपना सीएम’ अभियान के नतीजे आने के बाद यह घोषणा की गई।
 
हास्य कलाकार से नेता बने मान (48) संगरूर संसदीय क्षेत्र से दो बार सांसद रहे हैं। धुरी विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व वर्तमान में कांग्रेस विधायक दलवीर सिंह गोल्डी कर रहे हैं। धुरी संगरूर संसदीय क्षेत्र का हिस्सा है। पंजाब की 117 विधानसभा सीटों के लिए 20 फरवरी को मतदान होना है। मतगणना 10 मार्च को होगी।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी