आगरा में भाजपा पार्षद की गोली मारकर हत्या

शनिवार, 25 अक्टूबर 2014 (22:10 IST)
आगरा। आगरा में भाजपा पार्षद की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने तीन युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है।
 
पुलिस ने बताया कि थाना रकाबगंज क्षेत्र निवासी महेशचंद जैन (48) शुक्रवार रात दोस्त विजेंद्र के घर गए थे। वहां पर अरविंद जैन एवं प्रमोद जैन भी आ गए और किसी बात को लेकर उन लोगों के बीच हुए संघर्ष के दौरान महेशचंद के सिर में गोली लग गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
 
महेश के पुत्र पीयूष ने हत्या का मामला दर्ज कराया है। थाना प्रभारी सतीशचंद यादव ने बताया कि आरोपियों को पकड़ लिया गया है और उनके पास से पिस्तौल भी बरामद कर ली गई है। मामले की छानबीन की जा रही है और जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। (भाषा) 

वेबदुनिया पर पढ़ें