भाजपा की सरबजीत कौर बनीं चंडीगढ़ की मेयर

शनिवार, 8 जनवरी 2022 (13:13 IST)
चंडीगढ़। चंडीगढ़ नगर निगम में भाजपा की सरबजीत कौर मेयर चुन ली गई। वोट रद्द होने से भड़के आप पार्षदों इस पर जमकर हंगामा किया।
 
दरअसल आप के एक वोट को लेकर यहां जमकर हंगामा हुआ। इसे खारिज कर दिया गया और पार्टी उम्मीदवार को 13 ही वोट मिल सके और भाजपा को नगर निगम में बहुमत मिल गया।
 
नाराज आप पार्षद मेयर की कुर्सी के पीछे ही धरने पर बैठ गए हैं। डीसी विनय प्रताप सिंह को भी मौके पर रोक लिया गया। हंगामा नहीं थमता देख नगर निगम के अंदर मार्शल बुलाए गए।
 

Bharatiya Janata Party's Sarabjit Kaur elected as the new mayor of Chandigarh Municipal Corporation with 14 votes. Total votes cast were 28. pic.twitter.com/tadiClaMD7

— ANI (@ANI) January 8, 2022
उल्लेखनीय है कि मेयर पद के लिए ताल ठोक रहीं आम आदमी पार्टी और भाजपा के पास 14-14 वोट हैं। दोनों पार्टियों के बीच मुकाबला कांटे का था। वहीं कांग्रेस और अकाली दल ने चुनाव का बहिष्कार कर दिया है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी