UP में बुजुर्ग को जूतों की माला पहनाने के मामले में 4 लोग गिरफ्तार

शुक्रवार, 8 दिसंबर 2023 (23:52 IST)
Case of garlanding an elderly person with shoes : सिद्धार्थनगर जिले में गोल्हौरा थाना क्षेत्र के तिघरा गांव में 75 वर्षीय एक व्यक्ति के चेहरे पर कथित रूप से स्याही डालने, उसे जूतों की माला पहनाने और थूक चटाने के मामले में शुक्रवार को पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार किया। यह गुरुवार की घटना है और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। उसके बाद यह घटना सामने आई।
 
पुलिस के मुताबिक यह गुरुवार की घटना है और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। उसके बाद यह घटना सामने आई। पुलिस सूत्रों के अनुसार एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी कि इस बुजुर्ग ने उसकी बेटी को अनुपयुक्त ढंग से स्पर्श किया। उसके बाद बुजुर्ग के साथ यह घटना घटी।
 
थाना थाना प्रभारी अजयनाथ कन्नौजिया ने बताया कि इस बुजुर्ग के साथ अपमानजनक व्यवहार को लेकर जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया है उनकी पहचान जफर, अमन पांडे, अखिलेश साहनी और घनश्याम तिवारी के रूप में हुई है और उनके खिलाफ गोल्हौरा थाने में मामला दर्ज किया है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी