चंडीगढ़ में स्कूलों को फिर मिली धमकी, मेल में लिखा- 2 दिनों में बम से उड़ा देंगे

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

शुक्रवार, 27 फ़रवरी 2026 (12:23 IST)
Chandigarh schools receive threat again : शहर के 2 निजी स्कूलों को आज ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया। खबरों के अनुसार, बम की धमकी मिलते ही दमकल वाहन, बम निरोधक दस्ते, श्वान दस्ते और एंबुलेंस को स्कूलों में भेजा गया तथा परिसरों में सुरक्षा बढ़ा दी गई। अधिकारियों ने परिसरों में गहन तलाशी अभियान चलाया। स्कूलों को मिले धमकीभरे ईमेल में लिखा है कि अगले 2 दिन में पूरे चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट होंगे। मेल में पंजाब सेक्रेटरिएट को भी उड़ाने की धमकी दी गई है।
 

स्कूलपरिसरों की बढ़ाई सुरक्षा

शहर के 2 निजी स्कूलों को आज ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया। बम की धमकी मिलते ही दमकल वाहन, बम निरोधक दस्ते, श्वान दस्ते और एंबुलेंस को स्कूलों में भेजा गया तथा परिसरों में सुरक्षा बढ़ा दी गई। अधिकारियों ने परिसरों में गहन तलाशी अभियान चलाया। स्कूलों को मिले धमकीभरे ईमेल में लिखा है कि अगले 2 दिन में पूरे चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट होंगे।
ALSO READ: वडोदरा, गांधीनगर समेत 6 अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी

पंजाब सेक्रेटरिएट को भी उड़ाने की धमकी

एहतियातन बच्चों को घर भेजा गया है। धमकी भरा ईमेल किस आईडी से भेजा गया, इसकी जांच की जा रही है। मेल में पंजाब सेक्रेटरिएट को भी उड़ाने की धमकी दी गई है।  साइबर सेल की टीम तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर ईमेल भेजने वाले की पहचान में जुटी है।
 

कई स्कूलों को मिल चुकी हैं धमकियां 

पिछले कुछ सप्ताह में चंडीगढ़, अमृतसर, जालंधर, पटियाला और हरियाणा के कई स्कूलों को इसी तरह की धमकियां मिल चुकी हैं। हालांकि अब तक सभी धमकियां फर्जी साबित हुई हैं कुछ दिन पहले पंजाब सिविल सचिवालय को भी ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली थी, लेकिन जांच में कोई संदिग्ध या विस्फोटक सामग्री नहीं मिली।
ALSO READ: पंजा‍ब के अस्‍पताल को बम की धमकी, यहां भर्ती हैं CM भगवंत मान, अकाली दल ने उठाए सवाल

प्रशासन ने अभिभावकों से की अपील 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंजाब दौरे से पहले भी चंडीगढ़ के कई स्कूलों को धमकीभरे मेल आए थे। प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में बताई जा रही है।
Edited By : Chetan Gour

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी