दिल्ली में यमुना किनारे नहीं होगी छठ पूजा, DDMA ने नहीं दी अनुमति

शुक्रवार, 29 अक्टूबर 2021 (19:16 IST)
नई दिल्‍ली। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने यमुना नदी के किनारे छठ पूजा की अनुमति नहीं दी है। हालांकि सभी प्रकार के प्रोटोकॉल का पालन करते हुए सीम‍ति छठ घाटों पर सार्वजन‍कि तौर पर पूजा की अनुमति दी गई है।

खबरों के अनुसार, कोरोना महामारी को देखते हुए इस साल छठ की पूजा यमुना नदी के किनारे नहीं की जा सकेगी। अब छठ के पूजन के लिए निर्धारित जगहों का ही इस्तेमाल किया जा सकेगा।

उल्लेखनीय है कि छठ को लेकर पूजन 8 नवंबर से शुरू होगा और दिवाली के छठे दिन 10 नवंबर को छठ पूजा का आयोजन किया जाएगा। छठ का त्योहार 8 नवंबर से 11 नवंबर तक मनाया जाएगा। छठ पूजा पर रोक के फैसले का विपक्षी भाजपा और कांग्रेस ने विरोध भी किया था।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी