मुख्‍यमंत्री पुष्कर धामी ने किया छड़ी यात्रा का शुभारंभ

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

शनिवार, 27 सितम्बर 2025 (22:23 IST)
Chief Minister Pushkar Singh Dhami: उत्तराखंड के मुख्‍यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को माया देवी मंदिर, हरिद्वार में आचार्य महामंडलेश्वर कैलाशानंद गिरी महाराज, अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रविंद्र पुरी महाराज एवं पूज्य साधु-संतों की उपस्थिति में मंत्रोच्चारण के बीच पूजा-अर्चना कर पवित्र छड़ी यात्रा का शुभारंभ किया।
 
मुख्‍यमंत्री धामी ने इस अवसर पर कहा कि हमारी सनातन परंपरा संस्कृति, संस्कारों और आध्यात्मिक विरासत का अद्भुत प्रतीक है। पवित्र छड़ी की पूजा-अर्चना केवल एक धार्मिक अनुष्ठान भर नहीं बल्कि ये हमारी सनातन संस्कृति की व्यापकता का जीवंत प्रमाण है। उन्होंने का कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सनातन संस्कृति के संरक्षण और पुनरुत्थान का कार्य चल रहा है।
 
इस अवसर पर भाजपा विधायक मदन कौशिक, हरि गिरी महाराज, महंत प्रेम गिरी महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी प्रबोधानंद गिरी महाराज, स्वामी दर्शन भारती महाराज, महामंडलेश्वर महेशानंद गिरी महाराज समेत अन्य साधु-संत उपस्थित रहे।
 
व्यापारियों से संवाद : मुख्‍यमंत्री धामी ने एक्स पर एक पोस्ट में बताया कि हरिद्वार में स्थानीय व्यापारियों से भेंट कर उनके साथ नेक्स्ट जनरेशन GST रिफॉर्म पर संवाद किया। इस अवसर पर व्यापारियों से आग्रह किया कि वे स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता दें और आम जनता को घटी हुई GST दरों के बारे में जागरूक करें, ताकि उपभोक्ताओं को सीधे लाभ पहुंचे। उन्होंने कहा कि GST 2.0 केवल टैक्स सुधार नहीं है, बल्कि यह भारत की अर्थव्यवस्था को नई दिशा देने का संकल्प है। इस पहल से न केवल व्यापारियों को लाभ मिलेगा बल्कि स्थानीय उत्पादन और स्वदेशी उद्योगों को भी बढ़ावा मिलेगा।
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी