Congress MLA arrested : केरल के पलक्कड़ से कांग्रेस से निष्कासित विधायक राहुल ममकूटाथिल को यौन उत्पीड़न के एक मामले में पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया है। राहुल के खिलाफ यौन उत्पीड़न का तीसरा मामला सामने आया है। ममकूटाथिल के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाने वाली महिला का आरोप है कि राहुल ने न सिर्फ जबरन उसका यौन उत्पीड़न किया, बल्कि गर्भपात करने का भी दबाव बनाया। पीड़िता का कहना है कि राहुल के यौन उत्पीड़न करने के बाद वो गर्भवती हो गई थी। पीड़िता ने राहुल के खिलाफ कई सबूत होने का भी दावा किया है।
ममकूटाथिल के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाने वाली महिला का आरोप है कि राहुल ने न सिर्फ जबरन उसका यौन उत्पीड़न किया, बल्कि गर्भपात करने का भी दबाव बनाया। पीड़िता का कहना है कि राहुल के यौन उत्पीड़न करने के बाद वो गर्भवती हो गई थी। पीड़िता ने राहुल के खिलाफ कई सबूत होने का भी दावा किया है।
इस मामले में BNS की धारा 89 भी शामिल है, जो महिला की सहमति के बिना गर्भपात कराने से संबंधित है। इसके अलावा, विधायक पर धारा 316 भी लगाया गया है, जो आपराधिक विश्वासघात के लिए है।
Edited By : Chetan Gour