पुलिस ने बताया कि ट्रेन में सवार होने जा रहे लोगों को करीब 40 प्रतिशत जली महिला फातिमा (41) के बारे में उस समय पता चला, जब वह दर्द के कारण चिल्लाते हुए डिब्बे से बाहर आ रही थी। यह घटना तड़के 4 बजकर 40 मिनट की है। ट्रेन सुबह लगभग 5 बजे रवाना होने वाली थी।
पुलिस ने बताया कि फातिमा, कोझीकोड जिले की रहने वाली है। उसे पहले यहां के जिला अस्पताल ले जाया गया और बाद में उसे कोझीकोड मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद इस डिब्बे को हटा दिया गया और ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया। रेलवे के सूत्रों ने बताया कम से कम 2 सीटें जल गई हैं। (भाषा)