पुलिस ने बताया कि घटना मंगलवार की सुबह तब हुई जब 55 वर्षीय जगवती अपने घर में खाना बना रही थी। 27 वर्षीय रफीक ने उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। गंभीर अवस्था में महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां बुधवार को उसने दम तोड़ दिया।
महिला के परिजनों ने पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराई, जिसके बाद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जाता है कि उक्त घटना मृतका की बेटी से आरोपी के एकतरफा प्यार का परिणाम है जो दो साल से उसके प्रस्ताव को ठुकरा रही थी। (भाषा)