दिल्ली के रेस्तरां में हत्या मामला, 3 हमलावरों की पुलिस मुठभेड़ में मौत

शनिवार, 13 जुलाई 2024 (01:00 IST)
Delhi restaurant murder case : हरियाणा पुलिस और दिल्ली अपराध शाखा ने शुक्रवार को एक संयुक्त अभियान में सोनीपत में 3 बदमाशों को मार गिराया। पिछले महीने पश्चिमी दिल्ली के एक रेस्तरां में एक व्यक्ति की हत्या में शामिल 2 बदमाश भी मारे गए अपराधियों में शामिल हैं।
ALSO READ: उत्तर-पूर्वी दिल्ली में जिम मालिक की चाकू घोंपकर हत्या
अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि मृतकों की पहचान आशीष उर्फ ​​लालू, सन्नी खरार और विक्की रिधाना के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि तीनों हिमांशु भाऊ गिरोह के सदस्य थे।
ALSO READ: दिल्ली मेट्रो में 1900 से ज्यादा यात्रियों पर जुर्माना, जानिए क्‍या है मामला...
एक अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ सोनीपत के खरखौदा इलाके में हुई। उन्होंने बताया कि हरियाणा और दिल्ली पुलिस उनकी तलाश कर रही थी।(भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी