बेंगलुरु में सुबह की सैर के दौरान आवारा कुत्तों के हमले में बुजुर्ग महिला की मौत

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

बुधवार, 28 अगस्त 2024 (15:41 IST)
बेंगलुरु। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में सुबह की सैर के दौरान 76 वर्षीय बुजुर्ग महिला की बुधवार को आवारा कुत्तों के हमले में मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक राजदुलारी सिन्हा पर सुबह करीब 6.30 बजे जलाहल्ली स्थित एयरफोर्स ईस्ट 7वें आवासीय शिविर के मैदान में कम से कम 10-12 कुत्तों ने अचानक हमला कर दिया।

ALSO READ: 2 साल की बच्ची पर आवारा कुत्तों ने किया हमला, मौत
 
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गंगम्मा गुडी थाने में इस सिलसिले में एक मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि सिन्हा वायुसेना के एक कर्मी की सास हैं और कुत्तों के हमले में उन्हें गंभीर चोटें आईं और अस्पताल ले जाने के दौरान उनकी मौत हो गई।

ALSO READ: तेलंगाना में कुत्तों ने एक बच्चे को नोच नोचकर मार डाला
 
एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर खुद को घटना का चश्मदीद बताते हुए कहा कि आज सुबह का दृश्य दुखद है। दर्जनभर आवारा कुत्तों ने एक महिला पर हमला कर दिया। उन्होंने कहा कि यह घटना जलाहल्ली स्थित एयरफोर्स मैदान की है।

ALSO READ: भाजपा नेता ने की शिकायत, 2 कुत्तों की लाठियों से पीट पीटकर हत्या

उन्होंने कहा कि मैं उनकी कोई मदद नहीं कर सका। ऊंची दीवार होने के कारण मैं उन्हें बचा नहीं सका। मैंने मदद की गुहार लगाकर कुछ लोगों को बुलाया और वे उन्हें अस्पताल ले गए, लेकिन (बुजुर्ग महिला की) जान नहीं बच पाई।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी