एलओसी पर गोलीबारी, भारतीय सेना ने दो पाक सैनिकों को मार गिराया

शुक्रवार, 16 जून 2017 (07:23 IST)
जम्मू। नियंत्रण रेखा पर गुरुवार को भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई में दो पाकिस्तानी सैनिकों के मारे गए हैं। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने मोर्टार बमों और छोटे तथा स्वचालित हथियारों से अग्रिम चौकियों एवं आवासीय इलाकों पर गोलीबारी शुरू कर दी।
 
सूत्रों ने बताया कि भारतीय सेना की ओर से इसकी जवाबी कार्रवाई में नियंत्रण रेखा के उस पार पाकिस्तानी सेना के दो जवान मारे गए।
 
पिछले चार दिनों में जम्मू क्षेत्र की अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम उल्लंघन की 10 घटनाएं हो चुकी हैं। जबकि गत एक जनवरी से अब तक संघर्ष विराम उल्लंघन की 14 घटनाएं हो चुकी हैं जिनमें एक नागरिक की मौत हो चुकी है और सात अन्य घायल हैं। (वार्ता) 

वेबदुनिया पर पढ़ें