Weather Update : दिल्ली पर मंडराया बाढ़ का खतरा, राजधानी के लिए भारी रहेंगे 48 घंटे

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

सोमवार, 1 सितम्बर 2025 (17:53 IST)
Delhi Weather Update News : दिल्ली में एक बार फिर यमुना नदी खतरे के निशान के करीब पहुंच गई है, जिसके चलते शहर में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली के लिए 48 घंटे भारी रह सकते हैं, क्योंकि हथिनीकुंड बैराज से 329323 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इसके अलावा सुबह 7 बजे 272000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इसके बाद 8 बजे तकरीबन 311032 क्यूसेक पानी छोड़ा गया और 9 बजे 329313 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। अगले 24 घंटे में यमुना का जल स्तर 206 मीटर के ऊपर जाने की संभावना है। ऐसे में दिल्ली सरकार ने बाढ़ की चेतावनी जारी की है। 
 
खबरों के अनुसार, दिल्ली में यमुना का जल स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। बारिश और हथिनी कुंड बैराज से लगातार छोड़े जा रहे पानी से बाढ़ जैसी स्थिति बन रही है। हथिनी कुंड बैराज से सोमवार को 3 लाथ क्यूसेक पानी एकसाथ छोड़ा गया और अगले 24 घंटे में यमुना का जल स्तर 206 मीटर के ऊपर जाने की संभावना है।
 
सरकार ने जारी की चेतावनी : ऐसे में दिल्ली सरकार ने बाढ़ की चेतावनी जारी की है। हथिनीकुंड बैराज से 329323 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इसके अलावा सुबह 7 बजे 272000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इसके बाद 8 बजे तकरीबन 311032 क्यूसेक पानी छोड़ा गया और 9 बजे 329313 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। 
ALSO READ: Weather Update : हिमाचल प्रदेश के 6 जिलों के रेड अलर्ट, बाढ़, भूस्खलन की चेतावनी, जम्मू में बंद रहेंगे स्कूल, जानिए क्या कहा IMD ने
बाढ़ की चेतावनी पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि तीन लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। हमारा विभाग तैयार है, यह पिछले छह महीनों में बेहतरीन डिसिल्टिंग का नतीजा है, जिसकी वजह से नालों पर जो भी रुकावट थी, आज बैराज के सभी गेट खुले हैं।
 
अधिकारियों को दिए निर्देश : मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने चेतावनी जारी कर पत्र में लिखा कि ओल्ड रेलवे ब्रिज पर यमुना का जल स्तर खतरे के निशान को पार कर सकता है और अगले 24 घंटे में 206.50 मीटर तक पहुंचने की संभावना है, इसलिए सभी सेक्टर के अधिकारियों को निर्देश दिए गए है कि अपने-अपने इलाकों में निगरानी रखें। 
ALSO READ: Weather Update : हिमाचल में बाढ़ ने मचाई तबाही, अब तक 320 लोगों की मौत, 3000 करोड़ से ज्यादा का नुकसान
अगस्त महीने में दिल्ली में झमाझम बारिश देखने को मिली, हालांकि महीने के आखरी दिन यह सिलसिला थमा रहा, लेकिन सितंबर की शुरुआत राजधानी में झमाझम बारिश के साथ होगी, मौसम विभाग ने दिल्ली नें दो दिन के लिए भारी बारिश की संभावना जताई है।
Edited By : Chetan Gour

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी