बेंगलुरु हिंसा : कांग्रेस नेता आर. संपत राज गिरफ्तार

मंगलवार, 17 नवंबर 2020 (08:56 IST)
बेंगलुरु। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में हिंसा के मामले में वांछित कांग्रेस के पूर्व मेयर आर. संपत राज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हिंसा में 4 व्यक्तियों की मौत हो गई थी। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
ALSO READ: दिल्ली में बड़े आतंकी हमले की साजिश नाकाम, जैश के 2 आतंकी गिरफ्तार
सूत्रों ने बताया कि संपत राज देवरा जीवनहल्ली नगरपालिका वार्ड से कांग्रेस पार्षद हैं और उन्हें बेंगलुरु से गिरफ्तार किया गया है। सूत्रों ने हालांकि इस बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी। संपत राज एक निजी अस्पताल से फरार हो गए थे, जहां उन्हें कोविड-19 के इलाज के लिए भर्ती किया गया था।
 
उल्लेखनीय है कि कांग्रेस विधायक आर. अखंड श्रीनिवास मूर्ति के एक संबंधी द्वारा एक फेसबुक पर कथित भड़काऊ पोस्ट को लेकर 11 अगस्त को शहर में हिंसा भड़क गई थी। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी