बड़ी खबर, मुंबई का पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर भगोड़ा घोषित

बुधवार, 17 नवंबर 2021 (17:45 IST)
मुंबई। लंबे समय से लापता चल रहे मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह को बुधवार को अदालत ने भगोड़ा घोषित कर दिया है। सिंह पर अवैध वसूली का मामला दर्ज है। 
 
मुंबई की एक अदालत ने पूर्व पुलिस कमिश्नर को भगोड़ा घोषित किया है। इससे पहले अपराध शाखा ने सिंह को उपनगर गोरेगांव में एक पुलिस थाने में उनके तथा अन्य के खिलाफ दर्ज वसूली के मामले में भगोड़ा आरोपी घोषित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी थी।

सरकारी वकील ने बताया था कि गैर जमानती वारंट जारी होने के बावजूद सिंह का कोई अता-पता नहीं है और इस कदम से जांच एजेंसी को उन्हें ढूंढने में मदद मिलेगी।
 
दरअसल, यह मामला एक व्यक्ति की शिकायत पर आधारित है। इस व्यक्ति का दावा है कि आरोपियों ने पिछले साल जनवरी से लेकर मार्च 2021 तक उसके दो बार और रेस्टोरेंटों पर छापा न मारने के बदले में 9 लाख रुपए लिए तथा उसे उनके लिए 2.92 लाख रुपए की कीमत के दो स्मार्टफोन खरीदने के लिए भी मजबूर किया गया।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी