तेलंगाना में गैंगरेप, पुरुष मित्र की पिटाई

रविवार, 29 मार्च 2015 (09:25 IST)
वारंगल। बाजार से अपने पुरुष मित्र के साथ घर लौट रही एक लड़की के साथ चार लोगों ने सामूहिक बलात्कार किया। आरोपियों ने लड़की से बलात्कार से पहले पुरुष मित्र की जमकर पिटाई की। 
 
पुलिस ने बताया कि घटना शुक्रवार रात तब हुई जब पीड़िता अपने पुरुष मित्र के साथ बालाजी नगर इलाके के एनुमामुला कृषि बाजार से लौट रही थी। वह एनुमामुला गांव की रहने वाली है और कॉलेज छात्रा है।
 
पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने उनका रास्ता रोक लिया और लड़के की पिटाई करने के बाद पीड़िता से बलात्कार किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर चार संदिग्धों को हिरासत में लिया है। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें