खौफनाक, ब्रेकअप से खफा गर्लफ्रेंड ने किया एसिड अटैक

रविवार, 21 नवंबर 2021 (13:23 IST)
इडुक्की। केरल के इडुक्की जिले के आदिमाली में चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक लड़की अपने ब्‍वॉयफ्रेंड के साथ ब्रेकअप हो जाने से इतनी खफा हो गई कि उसने उस एसिड से हमला कर दिया। युवक का अस्‍पताल में इलाज चल रहा है, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

खबरों के अनुसार, तिरुवनंतपुरम जिले के अरुण कुमार पर आदिमाली इडुक्की जिले की लड़की ने एसिड अटैक किया। जिससे अरुण की एक आंख की रोशनी चली गई। लड़की अरुण की गर्लफ्रेंड थी और वह ब्रेकअप से खफा थी।

घटना 16 नवंबर की है। लड़की ने अरुण को एक चर्च के पास बुलाया और उसके चेहरे पर तेजाब फेंक दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लड़की को गिरफ्तार कर लिया है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी