हरियाणा में कांग्रेस प्रवक्ता विकास चौधरी की हत्या, 10 गोलियां मारीं

गुरुवार, 27 जून 2019 (11:45 IST)
चंडीगढ़। गुरुवार को एक सनसनीखेज घटनाक्रम में हरियाणा कांग्रेस के प्रवक्ता विकास चौधरी की फरीदाबाद में गोली मारकर हत्या कर दी गई। 
 
जानकारी के मुताबिक जिस समय विकास चौधरी को गोलियां मारी गई थीं, वे जिम से बाहर निकल रहे थे। जानकारी के मुता‍बिक विकास चौधरी को हमलावरों ने 10 से ज्यादा गोलियां मारी हैं। 
 
गोली लगने के बाद विकास गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिनकी बाद में मौत हो गई। अभी हमलावरों की पहचान नहीं हो पाई है, लेकिन हमले का वीडियो सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गया है।

कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर हत्या की निंदा करते हुए कहा कि भाजपा के राज में प्रदेश गुंडाराज व संगठित अपराध का गढ़ बन गया है। कानून व्यवस्था तार-तार हो चुकी है, गुंडे-बदमाशों व अराजक तत्वों का बोलबाला है। इस माहौल की दोषी सिर्फ खट्टर सरकार ही है। विकास चौधरी पर हमले की निष्पक्ष जांच हो और भाजपा सरकार आरोपियों को कानूनी सजा दिलाए।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी