चुनाव से पहले कांग्रेस को हरियाणा में झटका, तंवर ने पार्टी छोड़ी

शनिवार, 5 अक्टूबर 2019 (13:49 IST)
नई दिल्ली। टिकट बंटवारे से नाराज चल रहे कांग्रेस हरियाणा प्रदेश इकाई के पूर्व अध्यक्ष अशोक तंवर ने शनिवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। 
 
तंवर ने एक ट्वीट में यह जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ लंबे विचार विमर्श के बाद मैंने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। अहम बात यह है कि शुक्रवार को ही कांग्रेस ने तंवर को स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया था। 
 
उन्होंने लिखा कि इस्तीफे का कारण सभी कांग्रेसजनों और जनता को मालूम है। गौरतलब है कि उन्होंने पिछले दिनों राज्य में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी में टिकट बेचे जाने का आरोप लगाया था। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी