आर्टिस्ट हेमा उपाध्याय हत्याकांड में पति चिंतन गिरफ्तार
मंगलवार, 22 दिसंबर 2015 (12:43 IST)
मुंबई। आर्टिस्ट हेमा उपाध्याय मर्डर केस में मुंबई पुलिस ने उन्हीं के पति चिंतन को गिरफ्तार किया है। सोमवार की रात को पुलिस ने चिंतन को पूछताछ के लिए तलब किया था। पुलिस की पूछताछ मंगलवार की सुबह तक चली और इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
इसी महीने 12 दिसंबर को हेमा उपाध्याय और उनके वकील हरीश भम्मानी की लाश कांदिवाली के एक नाले में मिली थी। पुलिस ने कहा कि दोनों की हत्या गला दबाकर की गई थी। 2013 में हेमा ने अपने पति चिंतन के खिलाफ पुलिस में उत्पीड़न की शिकायत दर्ज करवाई थी।
बड़ौदा में जन्मीं हेमा ने तलाक के लिए अर्जी लगाते हुए आरोप लगाया था कि उसके पति ने मुझे प्रताड़ित करने के लिए मुंबई स्थित घर की दीवारों पर महिलाओं की अश्लील तस्वीरें बनाई। हेमा की शिकायत पर उनका यह केस वकील हरीश भम्मानी लड़ रहे थे।
मीडिया में हेमा उपाध्याय कांड काफी उछला था। पुलिस ने खुफिया जानकारी के तहत हेमा के पति चिंतन समेत तीन गिरफ्तार किया है। पता चला है कि इन लोगों ने हेमा द्वारा 5 लाख के पेमेंट नहीं देने की वजह से इस हत्याकांड को अंजाम दिया था।
सनद रहे कि 12 दिसंबर 2015 को हेमा उपाध्याय और उनके वकील हरीश की लाश कांदिवाली के एक नाले में मिली थी और हाथ-पैर रस्सी से बंधे हुए थे। शव नग्न थे और इन पर सिर्फ अंडर गारमेंट्स थे। बाद में खुलासा हुआ कि हेमा को रंग और कागज की सप्लाई करने वाले ने पांच लाख रुपए को लेकर विवाद की वजह से मारा।
हेमा ने पति चिंतन के खिलाफ तलाक की अर्जी दाखिल करते हुए उत्पीड़न की शिकायत दर्ज की थी। हेमा का यह भी आरोप था कि उसके पति ने मुंबई स्थित घर की दीवारों पर महिलाओं की अश्लील तस्वीरें बनाई।
हेमा उपाध्याय को फोटोग्राफी और इंस्टालेशन के लिए बेहद प्रतिष्ठित गैलरी चेमोल्ड और चिंतन उपाध्याय को फाइबर के इन बच्चों ने शोहरत की बुलंदियों पर बिठा दिया था लेकिन दोनों के बीच दूरियां बढ़ने लगीं और दोनों ने तलाक के लिए कोर्ट में अर्जी दे दी। इसके बाद चिंतन मुंबई छोड़कर दिल्ली चले गए और हेमा मुंबई में ही जूहू के मित्तल ओशियन व्यू के अपार्टमेंट में रुक गईं।
2013 में हेमा ने एक बार फिर अदालत का दरवाजा खटखटाया। इस बार उसने चिंतन उपाध्याय पर उन्हें अपमानित करने का मुकदमा दर्ज कराया। वजह थी वो गली में घूमने वाले कुत्ते, जिन्हें साल 2012 में हेमा ने अपने फ्लैट में रख लिया था।
हेमा उपाध्याय ने कोर्ट से की गई शिकायत में कहा था कि चिंतन ने जानबूझकर अपने कमरे में ऐसी अश्लील तस्वीरें बनाई, जिन्हें नौकर, ड्राइवर और दूसरे लोग देख सकते थे। वो तस्वीरें महिला और कुत्ते की थीं। हेमा ने कोर्ट से कहा था कि वह तस्वीरें ना सिर्फ मेरे लिए बल्कि हर आम महिला के लिए अपमानजनक थीं।
दूसरी ओर चिंतन उपाध्याय ने इन आरोपों को कलाकार की आजादी का हवाला देकर खारिज कर दिया था। हेमा उपाध्याय तलाक के बाद अपने पति चिंतन उपाध्याय से 1 लाख रुपए का गुजारा भत्ता मांग रही थीं और जूहू के मित्तल ओशियन व्यू का वह फ्लैट भी जिसमें वह रहा करती थीं।