संतान ना होने से नाराज पत्नी ने काटा पति का गुप्तांग

गुरुवार, 9 मार्च 2017 (23:45 IST)
गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जनपद की एक महिला ने संतान नहीं होने से नाराज होकर अपने पति का गुप्तांग काट डाला।
 
पुलिस के अनुसार, वंदना एन्क्लेव निवासी एक महिला ने विवाह के दस साल बाद भी संतान नहीं होने से नाराज होकर अपने पति का गुप्तांग काट डाला।
 
उन्होंने कहा, संतान की बात को लेकर महिला और उसके पति में बुधवार को लड़ाई हुई, जिसके बाद उसने पति का गुप्तांग काट डाला। पड़ोसियों ने चीख सुनने के बाद पुरुष को अस्पताल में भर्ती कराया। 
 
पुरुष की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें