पीड़िता ने रजनीश ग्रोवर के पापों का पर्दाफाश करने की बात कही, तो उसने धमकाया. लड़की ने हिम्मत दिखाई और पुलिस के सामने उसका एक-एक सच बता दिया। पीड़िता के मुताबिक रजनीश तस्वीरों के जरिए ब्लैकमेल करके अपने आश्रम में बुलाता था। अलग-अलग जगह चलने के लिए दबाव बनाता था। करीब 6-7 महिलाएं उसके इस काम में साथ देती थीं।
पुलिस के अनुसार ढोंगी बाबा रजनीश ग्रोवर दिल्ली का रहने वाला है। वह खुद को भगवान का अवतार बताता था। दिल्ली के छतरपुर में उसका फार्म हाउस है। फार्म हाउस के पहले वहां पर एक प्लाइवुड का कारखाना है, जहां अभी ताला लगा हुआ है। वहां सत्संग के बहाने महिलाओं के साथ रेप करता था।