चलती ट्रेन में अंधाधुंध फायरिंग, जीआरपी ने जांच शुरू की

सोमवार, 6 दिसंबर 2021 (16:11 IST)
खुशरूपुर स्टेशन पर झाझा पैसेंजर ट्रेन में अपराधियों ने 45 वर्षीय व्यक्ति को गोली मार दी है। गोलीबारी की इस घटना में उक्त व्यक्ति, महिला यात्री और एक युवती घायल हुई है, वहीं जीआरपी ने सभी घायलों को इलाज के लिए खुशरूपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भेज दिया है।
 
गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को इलाज के लिए बड़े अस्पताल मे रेफर किया गया है। पुलिस ने घायल व्यक्ति की पहचान फतुहा निवासी सुनील कुमार के रूप में की है। बताया जाता है कि सुनील ट्रेन से अपने घर फतुहा लौट रहा था। जीआरपी ने जांच शुरू कर दी है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी