कल्याण सिंह की तबीयत में सुधार, पीजीआई में चल रहा इलाज

बुधवार, 7 जुलाई 2021 (17:42 IST)
लखनऊ। उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की सेहत में अब सुधार देखने को मिल रहा है।  तबीयत खराब होने के बाद  उन्हें रविवार को राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। 
 
यहां से डॉक्टरों ने उन्हें एसजीपीजीआई रेफर कर दिया था। क्रिटिकल केयर मेडिसिन की आईसीयू शाखा में एडमिट होने के बाद  से ही डॉक्टरों की नजर उन पर बनी हुई थी। अब उनकी तबीयत में सुधार देखने को मिल रहा है। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी