कौन है 'मोहम्मद दीपक', जिसने कोटद्वार में रोका बवाल, जानें क्‍या है मामला

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

शनिवार, 31 जनवरी 2026 (21:00 IST)
Kotdwar Bajrang Dal Ruckus News : कोटद्वार में मुस्लिम समुदाय की दुकान का नाम बाबा रखने के बाद इलाके में तनाव का माहौल पैदा हो गया। खबरों के अनुसार, इस दुकान को लेकर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। इस विरोध प्रदर्शन के दौरान दुकान के बगल में जिम चलाने वाले एक व्यक्ति ने हिंदू संगठनों के हंगामे का विरोध किया और लोगों को वहां से हटा दिया, जिससे बवाल रूक गया। जिम संचालक इस व्‍यक्ति का नाम 'मोहम्‍मद दीपक' बताया जा रहा है। मामले का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

खबरों के अनुसार, उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जनपद के कोटद्वार में मुस्लिम समुदाय की दुकान का नाम बाबा रखने के बाद इलाके में तनाव का माहौल पैदा हो गया। खबरों के अनुसार, इस दुकान को लेकर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। इस विरोध प्रदर्शन के दौरान दुकान के बगल में जिम चलाने वाले एक व्यक्ति ने हिंदू संगठनों के हंगामे का विरोध किया और लोगों को वहां से हटा दिया, जिससे बवाल रूक गया।
ALSO READ: Bangladesh Violence : हिन्दू युवक को मुस्लिम दोस्त ने दिनदहाड़े मारी गोली, बांग्लादेश में क्यों नहीं रुक रहे अल्पसंख्यकों पर हमले
जिम संचालक इस व्‍यक्ति का नाम 'मोहम्‍मद दीपक' बताया जा रहा है। मामले का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हिंदूवादी संगठन के लोगों ने पटेल मार्ग स्थित एक कपड़े की दुकान का नाम बाबा रखे जाने पर नाराजगी जताई। उन्होंने बाबा नाम बदलने को कहा।
 
विरोध को लेकर दुकानदार का कहना है कि उनकी दुकान पिछले 30 सालों से इसी नाम से चल रही है। बोर्ड पर अपना नाम शोएब अहमद भी लिखा हुआ है। जबकि बजरंग दल कार्यकर्ताओं का कहना है कि उन्हें पूर्व में भी कई बार दुकान का नाम बदलने के लिए कहा जा चुका है, लेकिन नाम नहीं बदला। 
ALSO READ: टीएमसी नेता मदन मित्रा ने भगवान राम को बताया मुस्लिम, मचा बवाल
सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए थे। उन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद बजरंग दल कार्यकर्ताओं को समझाया। मामले की गंभीरता को देखते हुए इलाके में भारी पुलिसबल तैनात कर दिया गया है। यह घटना 26 जनवरी की है। पुलिस का कहना है कि वह मामले की जांच कर रहे हैं।
Edited By : Chetan Gour

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी